AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

वार्ड नंबर 19 से सर्वसांझी प्रत्याशी नीतू सोनी का प्रचार अभियान चरम पर पहुंच चुका है

abslm  -सिरसा, 19 सितंबर- 2016 


वार्ड नंबर 19 से सर्वसांझी प्रत्याशी नीतू सोनी का प्रचार अभियान चरम पर पहुंच चुका है। अपने वार्ड में चुनाव प्रचार के कई चरण पूरे कर चुकी नीतू सोनी को वार्डवासियों का अपार समर्थन मिल रहा है जिससे वे लगातार जीत की तरफ अग्रसर हो रही हैंजबकि दूसरी प्रत्याशी का चुनाव उठ नहीं पा रहा। नीतू सोनी ने आज अपने प्रचार अभियान के तहत समर्थक महिलाओं के साथ वार्ड की विभिन्न गलियों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया और अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव निशान हवाई जहाज है। वे वार्ड में जहाज की रफ्तार से विकास कार्य करवाएंगी ताकि इस वार्ड का बरसों का वनवास खत्म हो सके। नीतू सोनी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए मगर वार्ड 19 में लगातार एक ही परिवार की वंशबेल बढ़ रही है।
इससे बाकी लोगों का संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार मारा जा रहा है। उन्होंने वार्ड में विकास का दावा करते हुए कहा कि उनके पति अमित सोनी ने वार्ड के हर व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। किसी को काम के लिए निराश नहीं किया। अगर वे पार्षद बनी तो हर जायज काम के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।
हर वार्डवासी भाई-बहन के लिए अवसरों का सृजन किया जाएगा ताकि सभी के लिए रोजगार के साधन मुहैया हो सकें। वार्ड में पार्कों की उचित व्यवस्था की जाएगी। हरियाली का प्रबंध होगा, सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा और बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो इसके लिए काम किया जाएगा। वार्ड में सफाई व्यवस्था को हर हाल में मजबूत किया जाएगा। इस चुनाव में हर वर्ग का समर्थन नीतू सोनी को मिल रहा है जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हो गई है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है