सिरसा, 20 सितंबर 2016
कांग्रेस और हलोपा समर्थित उम्मीदवार राजकुमार शर्मा (राजू पहलवान) के पक्ष में वार्ड नंबर 20 के मतदाताओं ने एक तरह से जीत की मोहर लगा दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होशियारी लाल शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राजकुमार शर्मा, मोहित शर्मा, शंकर चित्रकार, डॉ. बंसीलाल दहिया सहित अनेक लोगों ने आज उनके साथ वार्ड में घरों में जाकर मतदाताओं से वोटों की अपील की। होशियारी लाल शर्मा ने लोगों से राजकुमार शर्मा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि राजू पहलवान योग्य, मिलनसार और मेहनती उम्मीदवार हैं।
हर किसी के दुख-सुख में काम आने वाले हैं। राजकुमार शर्मा ने मतदाताओं से वोटों का निवेदन करते हुए कहा कि राजू पहलवान अगर पार्षद बनते हैं तो लोगों को फिर किसी तरह की परेशानी नहीं रहेगी। राजू पहलवान ने भी लोगों से मतदान की अपील करते हुए कहा कि वे हर वार्डवासी को व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं और वार्ड का विकास उनका सपना है। राजकुमार शर्मा ने कहा कि राजनीति उनका पेशा नहीं बल्कि पैशन है। वे चाहते हैं कि उनके वार्ड के लोग उन्नति करें। गौरव के साथ रहें और ऐसा तभी संभव है जब उनका प्रतिनिधि योग्य होगा। राजू पहलवान के साथ चल रहे समर्थकों ने उनके पक्ष में नारे लगाए और वार्ड की एक-एक गली में जाकर जनसंपर्क किया।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है