AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राजकुमार शर्मा (राजू पहलवान) के पक्ष में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा के कार्यालय में वार्ड के लोगों की आवश्यक बैठक

Abslm सिरसा, 21 सितंबर 2016

कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राजकुमार शर्मा (राजू पहलवान) के पक्ष में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा के कार्यालय में वार्ड के लोगों की आवश्यक बैठक हुई जिसमें जंडवाला मोहल्ला के सभी मतदाताओं ने एकमत से निर्णय लिया कि राजू पहलवान के पक्ष में मतदान करके उन्हें विजयी बनाएंगे। इस निर्णय से राजकुमार शर्मा के पक्ष में एक तरफा माहौल बन गया है और पूरे वार्ड में उनके पक्ष में जबरदस्त लहर बन गई है।
बैठक में राजकुमार शर्मा ने सभी मतदाताओं का इस निर्णय के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मैं इस वार्ड का ही हूं और वार्ड की समस्याओं को भली-भांति जानता हूं। आप लोग साथ दीजिए मैं इस वार्ड की कायापलट कर दूंगा। राजू पहलवान ने कहा कि वार्ड के लोगों ने सदैव अपनापन रखा है। वे चाहते हैं कि वार्ड के लोगों की पूरी सेवा करें इसलिए इस मैदान में उतरे हैं। वार्ड का उज्ज्वल भविष्य यहां के मतदाताओं के हाथों में है।
इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा के अलावा नगरपरिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष लीलाधर सैनी, पूर्व पार्षद प्रेम शर्मा, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, निवर्तमान पार्षद बृजलाल सैनी, गजानंद सोनी, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राजकुमार शर्मा, लोकतंत्र सुरक्षा मंच के मोती सैनी, निजामुदीन, हरिराम सैनी, राजू गौड़, नरेश अग्रवाल, ज्योति प्रसाद आर्य, सोहनलाल वर्मा, प्रहलाद राय जमालिया, रामप्रसाद सैनी, धर्मेंद्र कुमार, ईश्वर सैनी, मदन जांगड़ा सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर से राजकुमार शर्मा (राजू पहलवान) के पक्ष में मतदान का आश्वासन दिया। इससे राजू पहलवान की स्थिति बहुत मजबूत हो गई है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है