ABSLM -सिरसा, 22 सितंबर 2016
वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरी नीतू सोनी को वार्डवासियों का जबरदस्त सहयोग मिल रहा है जिससे वे लगातार जीत की तरफ अग्रसर हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में नीतू सोनी ने महिलाओं के जत्थे के साथ वार्ड की विभिन्न गलियों में मतदाताओं से वोटों की अपील की। मतदाताओं ने उन्हें पूरी तरह से आश्वस्त कर दिया कि उन्हें चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह चुनाव वे अपना चुनाव मानकर चल रहे हैं। नीतू सोनी ने वार्ड की गली बावड़ी वाली, धाना कटली, कांडा वाली गली, मस्जिद वाली गली, डाकोतां वाली, विजय डेयरी वाली गली, ट्यूबवेल वाली गली आदि में जनसंपर्क किया और हवाई जहाज के चुनाव निशान पर मतदान करने की अपील की।
नीतू सोनी ने कहा कि बदलाव वक्त की जरूरत है। जिन लोगों ने नगरपरिषद में भ्रष्टाचार को आंख मूंदकर सहमति दी और अपनी चादर को भी कालिख से नहीं बचा पाए ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ईमानदार और साधारण परिवार को ताकत देकर आगे बढाएं ताकि वार्ड के लोगों की सेवा सही ढंग से हो सके।
प्रचार अभियान के दौरान कई गलियों के लोगों ने नीतू सोनी के पक्ष में एकतरफा मतदान का ऐलान कर दिया। इसी तरह कई अन्य गलियों में भी माहौल एकतरफा देखा जा रहा है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है