abslm 21 सितम्बर 2016
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 21 वर्षीय एक लड़की की उसका पीछा करने वाले 34 वर्षीय एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े ढाई मिनट में करीब 22 बार कैंची से वार करके हत्या कर दी जबकि वहां से गुजरने वाले लोग देखते रहे।
इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश उत्पन्न हुआ क्योंकि 34 वर्षीय सुरेंद सिंह द्वारा किये गए हमले की घटना की सीसीटीवी फुटेज को मीडिया ने प्रसारित कर दिया। केंद ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट तलब की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता करूणा कुमार अपनी रिश्तेदार नेहा के साथ नोवेल रिचेस स्कूल में एक शिक्षिका के तौर पर काम करती थी। घटना के समय दोनों स्कूल जा रही थीं। रास्ते में सुबह करीब नौ बजे बुराड़ी में लेबर चौक के पास सुरेंद ने करूणा पर कैंची से हमला किया। पुलिस ने बताया कि जब सुरेंद ने करूणा को पकड़कर उस पर कैंची से हमला किया तो उसे रोकने के लिए एक व्यक्ति दौड़ा लेकिन स्वयं पर हमले के भय से तुरंत ही पीछे हट गया। उन्होंने बताया कि ढाई मिनट के भीतर करूणा पर सुरेंद 22 बार कैंची से हमला कर चुका था। सुरेंद ने नेहा को भी धमकाया और उसे पीछे हटना पड़ा लेकिन वह मदद के लिए चिल्लाती रही। सुरेंद दिल्ली पुलिस के एक सेवानिवृत्त उप निरीक्षक का पुत्र है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है