abslm 23-06-2017 लछमण सिह स्वतंत्र
कुमार विश्वास ने 25 जून को राजस्थान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि इस बैठक में मौजूद रहने वाले सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को कोई न कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस बैठक की घोषणा इस रविवार को राज्य में संगठन निर्माण को लेकर कार्यकर्ताओं और संभावित पर्यवेक्षकों की बैठक के दौरान शुरु की गई थी।
कुमार विश्वास की ओर से जारी अपील में सभी विधानसभा के प्रभारी को अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में पहुंचने को कहा गया है। कुमार विश्वास ने कहा है, ‘सभी राजस्थान के ऊर्जावान साथी से विनम्र अनुरोध है कि आगामी 25 तारीख को ज्यादा से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं की उस्थिति सुनिश्चित करें। हो सके तो सभी साथी अपनी-अपनी विधानसभा में एक साथ बैठ कर तय कर लें कि कौन-कौन साथी किस विंग में और क्या जिम्मेदारी लेना चाहता है, सभी की सहमति से युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ, कानूनी प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, आरटीआइ प्रकोष्ठ, प्रचार समिति, समंवयक कमेटी और अन्य कमेटियों का गठन किया जाएगा।
सभी मौजूद सक्रिय साथियों को कोई न कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है, विधानसभा प्रभारियों से इस संबंध में मिलकर अपना नाम दे सकते हैं। कुमार विश्वास ने इस संदेश को बूथ, वार्ड जोन, विधानसभा अर्थात सभी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है