abslm 26-06-2017
आज आम आदमी पार्टी के नेता संदीप
शेरपुरा ,मीडिया प्रभारी सुरेश ढाका व् युवा अध्यक्ष् विनोद बंगड़वा
ने सिरसा जिला के कई सरपंच, नम्बरदार व् पंचों से
मुलाकात की, जिसका मुख्य मकसद हरियाणा
के जनप्रतिनिधियो जैसे सरपंच, पार्षद, वार्ड पंच, व् नम्बरदारों आदि की तनख्वाह बढ़ाने व उनके अधिकार क्षेत्र की कई समस्याओं
को सरकार के संज्ञान में लाना है।
संदीप शेरपुरा व् सुरेश ढाका ने बताया कि सरपंच की तनख्वाह जितनी है उसमे उससे
ईमानदारी की उम्मीद नहीं लगायी जा सकती।
इसी तरह मेम्बर व नम्बरदार भी यदि चौकी,थाना,या कचहरी जाता है तो उसे अपने जेब से खर्च करना
पड़ता है। ऐसे में इनका भर्ष्टाचार से दूर रह पाना कठिन लगता है।इस काम के लये
सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं है।
सरपंचो की तनख्वाह इनके PA (ग्राम सचिव)से भी कम है।
इन्हें mla व mp की तरह कोई पेंशन नहीं मिलती।जबकि ये भी चुनाव प्रक्रिया से होकर गुजरते है
जैसे mla व mp। यदि विकास कार्य में
कोई भर्ष्टाचार नजर आता है तो इनके पास
उसे रोकने की कोई शक्ति नहीं है। इन्हें हवाई जहाज व रेल यात्रा में mp व mla जैसी सुविधा प्राप्त नही
है।
Mla व mp को व उनके परिवार को निजी हॉस्पिटल में मुफ़्त
इलाज की सुविधा है। 15000 रूपए का फ़ोन मुफ़्त है।कार
लेने व मकान खरीदने के लिए बिना ब्याज के अच्छी खासी रकम मिळती है। ऐसी सुविधाये
पार्षदों व सरपंचो के पास नहीं है।
विकास करने के लिए ग्रांट की आवश्यकता
चाहिए होती है, जो की इन्हें नहीं दी जा
रही। आप नेताओं ने हरियाणा सरकार से दिल्ली की आम आदमी पार्टी नित् केजरीवाल सरकार
की तर्ज पे हरियाणा के गाँवो व् नगर परिषद, नगरपालिका व् नगर निगम के वार्डों के विकास के लिये सालाना 2 करोड़ रुपये की ग्रांट की मांग की । दिल्ली सरकार ने दिल्ली
के गाँवो के विकास के लिये राज्य के सालाना बजट से 2 करोड़ रूपये प्रत्येक गांव के विकास के लिये जारी किया है । हरियाणा की बीजेपी
नित् खट्टर सरकार ने हरियाणा के गाँवो के विकास के लिये अभी तक एक फूटी कौड़ी नही
दी है । हरियाणा में पंचायतों के पास गांव के विकास के लिये ओर कोई भी इनकम शोर्ष
नही है, ऐसे में ये अपने क्षेत्र में विकास नहीं करवा पा
रहे है। नाली गली की समस्या के लिए क्षेत्र के लोग इन्ही के पास जाते है नाकि MLA
या MP के पास। ऐसे में लोगो का
इनके प्रति विश्वास कम हो सकता है।
अत:आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री हरियाणा से यह मांग करती है कि कम से कम पार्षदों,
सरपंचो, नम्बरदार व मेंबर की
तनख्वाह क्रमश: 30000, 20000, 10000,10000 की जाएं।
साथ ही इन्हें भी mla व mp की तरह क्रमश: 6000,5000,4000,4000 पेंशन भी दी जाये।
साथ ही साथ समय पर ग्रांट दी जानी चाहिए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो आम आदमी पार्टी के
कार्यकर्त्ता 8 जुलाई को AAP के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में वित्त मंत्री
कैप्टन अभिमन्यु के रोहतक स्थित आवास का घेराव करेंगे।और 8 जुलाई तक गाँव गाँव जाकर सरपंचो, नम्बरदारों व् पंचों
आदि से इस बारे मुलाकात भी करेंगे और 8 जुलाई का न्यौता भी
देंगे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है