AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

डॉ. हर्षवर्धन का मीडिया से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले नये आविष्‍कारों पर व्‍यापक रूप से लिखने का आग्रह

abslm 23-06-2017

केन्‍द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्‍वी विज्ञान और पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मीडिया से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले नवीन आविष्‍कारों के बारे में नियमित और व्‍यापक रूप से लिखने का आग्रह किया। आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की प्रगति के प्रसार में मीडिया की भूमिका" पर एक कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए, मंत्री महोदय ने मास मीडिया के युवाकर्मियों से आग्रह किया कि वे विज्ञान और प्रौद्योगिकी में किये जा रहे नए आविष्‍कारों को लोकप्रिय बनाने के लिए आगे आये और उसमें सक्रिय रूप से भाग लें।
कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर संबोधन करते हुए डॉ. हर्षवर्धन
 कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए डॉ. हर्षवर्धन
डॉ. हर्षवर्धन ने राष्‍ट्र को पोलियो मुक्‍तबनाने में मीडिया के महत्‍वपूर्ण योगदान को याद किया और उसकी अत्‍यधिक प्रशंसा की। मंत्री महोदय ने इस अवसर पर उपस्थित कई अनुभवी पत्रकारों के साथ अपने घनिष्‍ठ संबंधों को भी याद किया।
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा किये जा रहे कार्यों की महानिदेशक, सीएसआईआर, डॉ. गिरिश साहनी द्वारा एक विस्‍तृत रूपरेखा प्रस्‍तुत की गई। इस कार्यशाला में लगभग 200 लोगों ने भाग लिया।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है