Abslm चंडीगढ़ , 29 अक्तूबर 2017
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आगामी 9 नवम्बर को प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रचार में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को प्रमुखता देते हुए उन्हें पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारियां सौंपी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा जारी पर्यवेक्षकों की सूची में प्रदेशभर से 20 नेताओं की हिमाचल प्रदेश में ड्यूटीयां लगाई हैं। इन पर्यवेक्षकों में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला को नालागढ़ विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार की जिम्मेवारी दी गई है।
अशोक बुवानीवाला पहले भी उत्तराखंड विधानसभा एवं दिल्ली एमसीडी चुनावों में पर्यवेक्षक की जिम्मेवारी संभाल चुके हैं तथा अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों को जीताने में अहम भूमिका निभा चुके है। बुवानीवाला प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर तथा प्रदेश प्रवक्ता के पद की जिम्मेवारी भी संभाल चुके हैं। छात्र जीवन से ही कांग्रेस पार्टी के साथ जुडऩे के कारण पार्टी की नीतियों एवं उनके प्रचार-प्रसार का वह अच्छा खासा अनुभव रखते हैं तथा राजनीति के साथ-साथ वैश्य समाज के सर्वोच्च नेता के रूप में संगठन में काम करने का अनुभव उन्हें प्राप्त है। कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास एवं उनकी कार्यनिपुणता से प्रभावित होकर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने विश्वास जताते हुए उन्हें यह जिम्मेवारी दी है।
बुवानीवाला के अलावा प्रदेश कांग्रेस से लखन सिंगला फरीदाबाद, मनदीप चट्टा पिहोवा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष औमप्रकाश देवीनगर, पूर्व विधायक भारत भूषण बत्तरा रोहतक, संजय छोक्कर समालखां, पूर्व मंत्री सत्यनारायण लाठर जुलाना, पूर्व मंत्री बिजेन्द्र सिंह कादयान पानीपत ग्रामीण, पवन गर्ग लाडवा, पूर्व मंत्री आफताब अहमद नूहं, पूर्व विधायक सतविंदर राणा कालका, पूर्व विधायक जसबीर मल्लौर अम्बाला, पूर्व मंत्री बीएल सैणी जगाधरी, श्याम सुंदर बत्तरा यमुनानगर, कवि राज शर्मा, जाकिर हुसैन यमुनानगर, पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी पलवल, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता लाडवा, वरूण मुलाना, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह जगाधरी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है