सिरसा, 26 अक्टूबर-2017
हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ग्रामीणों से मुलाकात करने रानियां विधानसभा क्षेत्र के गाँव फतेहपुरिया,केहरवाला,धोतड़,खाई शेरगढ़ सहित अनेक गाँवों में पहुंचे। गाँव पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया और कई स्थानो पर जलपान की व्यवस्था की। इस अवसर पर कांडा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी वर्ग किसान, मजदूर , व्यापारी, कर्मचारी और युवा भारतीय जनता पार्टी की सरकार से दुखी है। लोगों की आय कम हो रही हैं। जबकि महंगाई आसमान पर है। युवा पीढ़ी रोजगार के आभाव में तनाव ग्रस्त होती जा रही हैं। खेती से डीजल का खर्चा निकालना भी मुश्किल होता जा रहा है।
गाँववासियो को सम्बोधित करते हुए कांडा ने कहा जिन वायदो का सहारा लेकर सत्ता में आई थी, अब उन्हें भुला चुकी हैं। सरकार की कार्यप्रणाली से आमजन तो त्रस्त है ही भाजपा के कार्यकर्ता भी आहत है।
कांडा ने कहा कि जिन आन्दोलनकारियों के साथ भाजपा के मंत्री कंधे से कंधा मिलाकर चला करते थे। सत्ता में आने के बाद उनपर डण्डे बरसवा रहे हैं। कांडा ने कहा कि जनता की मूल समस्याओ के समाधान कि बजाए उन्हें जाति और धर्म के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर गोबिंद कांडा ने कहा कि हरियाणा की जनता बहुत जागरूक है वह वापस वादाखिलाफी करने वालों को 48 से फिर 4 सीटों तक समेट देगी। गोबिंद कांडा ने कहा कि आप लोगों से मुलाकात करने रानियां पहुंचने का समाचार पाकर विरोधियों में खलबली मची गई हैं।
इस अवसर पर विभिन्न पार्टियों को छोड़कर सैकड़ों लोगों ने हलोपा में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर कृष्ण सैनी,प्रेम शर्मा,हरजिंदर सिंह बब्बू पूर्व सरपंच,दिनेश मित्तल,जगदीश फतेहपुरिया,वेद प्रकाश लब्बू,जगदीप लाखटीया,सुधीर नैन,भाल सिंह ढूखिया, कृष्ण स्वामी, अटलवीर बैनीवाल,कृष्ण गर्ग,कालूराम गोदारा,रोहताश वर्मा,चिरंजीलाल गोदारा,छोटूराम राम नंबरदार,बनवारी लाल,सतीश बांगुवा, हाथीराम, ओमप्रकाश,राजेराम जांगड़ा,देवीलाल जांगड़ा,जोतराम,पृत्वी सिंह,रमेश धोतड़,मंगत राम,राय सिंह टेलर, नन्द राम,रामकुमार पुनिया,राजकुमार गहना,रोहताश टेलर,रामप्रताप थोरी,अनिल थोरी,सुभाष थोरी,बृजलाल घोटिया,ओमप्रकाश,भरत सिंह,छबील दास,राजकुमार,राजेंदर ज्याणी,कालू राम,विजय मास्टर,सुल्तान ज्याणी,राजीव ज्याणी,विजय ज्याणी,प्रेम बालिया,रामनिवास छापोला,राय सिंह, विनोद,संदीप,महेन्दर,अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है