AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

स्वामी निगमबोध तीर्थ गीता विद्या मंदिर विद्यालय में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

abslm -9/3/2021 एस के मितल



सफीदों Skmittal : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नगर के स्कूल स्वामी निगमबोध तीर्थ गीता विद्या मंदिर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। 10 वर्षों से विद्यालय में कार्यरत सीनियर अध्यापिका मंजू को इस अवसर पर एक दिन के लिए विद्यालय की मुख्य अध्यापिका का दायित्व सौंपा गया। स्कूल द्वारा दिए गए इस सम्मान से अध्यापिका मंजू काफी खुश दिखाई दी। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रुचि कंसल इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रही। इस अवसर पर अध्यापिका मंजू व रूचि कंसल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को बहुत सम्मान दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है कि यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। लेकिन वर्तमान में महिलाओं को वे अधिकार नहीं मिल पाते हैं जिसकी वह हकदार है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है