AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

उड़ान ग्रुप सफीदों महिला विंग कमांडर समाज सेविका श्रीमती ज्योति थनई "दलेंजड आफ इंडिया" राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

abslm 20/3/2021 Skmittal सफीदों 

गुरुग्राम मे यंग इंडिया आर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित शहिद ए आजम भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम "मेरा रंग दे बसंती चोला" पर दलेंजड आफ इंडिया राष्ट्रीय पुरस्कार से सफीदों से समाज सेविका श्रीमती ज्योति थनई को सम्मानित किया गया।

प्रयास परिवार द्वारा विष्शिट समाज सेविका श्रीमती ज्योति थनई को उनके अपने एरिया मे उड़ान ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिलकर किए गए समाज सेवा के तमाम उल्लेखनीय कार्यो को ध्यान में रखते हुए श्रीमती ज्योति थनई को यह सम्मान दिया गया।

बता दें कि उड़ान ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नि:शुल्क उड़ान बालिका सिलाई एवं कम्प्यूटर सैंटर चलाया जा रहा है और इस सैंटर की कमान श्रीमती ज्योति थनई ने संभाली हुई है। बेटियों एवं महिलाओं के अधिकार एवं हक की लड़ाई में हमेशा उनके साथ खड़ी मिलती हैं। समाज सेविका के रुप मे कार्य करते हुए पहले भी ब्लाक लेवल पर एसडीएम एवं भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भी सम्मानित हुई है। 

उड़ान ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ समाज सेविका श्रीमती ज्योति थनई पिछले चार वर्षों से जुड़ी हुई हैं। उड़ान ग्रुप नगर से पुराने कपड़े, जुते, चप्पल, बर्तन, जर्सी, स्वेटर इकट्ठा करके झुग्गी झोपड़ीयों वह इंट भट्ठों पर जा कर गरीब परिवारों में वितरण का कार्य करता हैं। समाज सेविका श्रीमती ज्योति थनई उड़ान ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीब बस्तियों में जा कर बच्चों को पढ़ाने का काम करते हैं जिससे पढ़ लिख कर उनका सामाजिक स्तर ऊपर उठ सके। सामाजिक कार्य में उन्होंने अपनी गंभीर बिमारी को भी कभी बीच में नहीं आने दिया। बता दें कि ज्योति थनई जो कि ब्रेन ट्यूमर जैसी कैंसर की बिमारी से पीड़ित हैं। बावजूद इसके वो सामाजिक सेवा कार्य करने से कभी पीछे नहीं हटी। हालांकि उन्होंने अब इस गम्भीर बिमारी पर काबू पा लिया है और वे इसका श्रेय उड़ान ग्रुप एवं इसके द्वारा किए गए सेवा कार्य को देती हैं।

यह कार्यक्रम गुरुग्राम मे यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल वाटिका इंडिया नेक्स्ट सैक्टर 82 में आयोजित किया गया। यंग इंडिया आर्गेनाइजेशन दिव्यांग (निशक्त) एवं आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों के कल्याणार्थ कार्य करती है। इस अवसर पर समाज सेविका श्रीमती ज्योति थनई ने यंग इंडिया आर्गेनाइजेशन का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। 

दलेंजड आफ इंडिया राष्ट्रीय पुरस्कार से समाज सेविका श्रीमती ज्योति थनई को मिलना हम सफीदों वासियों के लिए गर्व की बात है। हम सफीदों वासियों की तरफ से उन्हें शुभ कामनाएं देते हुए प्रार्थना करते हैं कि वे इसी तरह उन्नति के शिखर उनके कदम चूमे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है