Skmittal सफीदों 11/03/2021 : भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिंस मुद्गिल ने अपनी कार्यकारिणी गठन की घोषणा की। जिलाध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी गठन पर युवा प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव एवं जींद जिलाध्यक्ष राजू मोर से विचार- विमर्श किया। वीरवार को गठित अपनी कार्यकारिणी में यशवंत शर्मा, विकास सैनी, जयदेव अहिरका, राकेश मोरखी, सक्षम भाटिया जिला उपाध्यक्ष, विजेंद्र इटल कलां का पवन मान जिला महामंत्री, कुलवंत व्यास, कुणाल कश्यप, सतीश नैन, दिनेश जामनी, नवजोत सैनी, सिमरनजीत सिंह, जिला सचिव कैलाश धड़ोली, कोषाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, मीडिया प्रभारी सुरजीत मोरखी, सह मीडिया प्रभारी मिठुन वाल्मीकि, आईटी सयोजक अंकित सहल को नियुक्त किया गया है।
प्रिंस मुद्गिल ने अपनी टीम युवा मण्डल अध्यक्षो में जींद विधानसभा से आसुतोष शर्मा को जींद शहरी, राकेश वर्मा जींद ग्रामीण, शिवम अरोड़ा जींद जयंती मंडल, जुलाना विधानसभा से प्रदीप चहल, रामराय से महिपाल शर्मा, बराह मंडल से आनंद शर्मा, उचाना मण्डल से सुशील काकड़ो, अलेवा मंडल से दीपक आनंद, शामडो छातर मंडल से सतीश श्योकंद, सफीदो मंडल से सुनील लाडवाल, मुआना मण्डल से विकास मुआना, पिल्लूखेड़ा से सतीश दहिया, नरवाना से राकेश शर्मा, धमतान से सुनील कलोडा, उझाना से जोगिंद्र कोयल की नियुक्ति की है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष राजू मोर और युवा जिलाध्यक्ष प्रिंस मुदगिल ने बधाई दी और सभी से संगठन की नीतियों व गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है