AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

ब्रह्माकुमारीज द्वारा महाशिवरात्रि पर होगा शोभायात्रा का संचालन।

abslm 9/3/2021एस के मितल



Skmittal सफीदों : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय 11 मार्च वीरवार को इस महाशिवरात्रि के अवसर पर स्थानीय सेवा केंद्र से विशाल शोभायात्रा का संचालन कर रहा है। सेवा केंद्र की संचालिका बहन स्नेहलता ने बताया कि यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मुख्य स्थानों से होते हुए जन-जन को ईश्वरीय, भाईचारे व शांति का संदेश देगी। इसमे बताया जाएगा कि परमात्मा कौन है। 


यात्रा के मुख्य आकर्षण 108 कलश धारण की हुई शिव शक्तियां एवं अनेक सुंदर-सुंदर झांकियां होंगी। झांकियों के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि परमात्मा ने नारी शक्ति को महान बनाया है। नारी शक्ति अपने आप में सहनशीलता, धैर्य व आत्मिक प्यार की एक मिसाल है। आज का मानव अज्ञान व निंद्रा में सोया हुआ है। परमात्मा उनकी बुद्धि रूपी कलश को ज्ञान से भरकर उसे जगाने का प्रयास कर रहे हैं।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है