AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

 


गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने परिवार सहित लगवाई कोरोना वैक्सीन।
18 साल से ऊपर का हर व्यक्ति लगवाएं कोरोना वैक्सीन : श्रवण कुमार गर्ग
abslm 15/05/2021 Skmittal सफीदों: 



गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने शनिवार को अपने परिवार सहित नगर के नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाई। अपने संबोधन में ख्चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि 18 साल से ऊपर का हर व्यक्ति कोरोना वैक्सीन अवश्य लगाएं क्योंकि वैक्सीन लगवाकर ही कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन लगवाने की उम्र पहले 45 साल से ऊपर निर्धारित की गई थी लेकिन अब यह उम्र सीमा घटाकर 18 वर्ष कर दी गई है। देश में कोरोना महामारी अपनी चरम सीमा पर है और केंद्र व राज्य सरकारें इसके निदान में निरंतर लगी हुई है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा राहत पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिन रात एक किए हुए हैं। लोगों को पर्याप्त रूप में ऑक्सीजन, दवाइयां, इंजेक्शन व अन्य राहत सामग्री मुहैया करवाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए सरकार नित नए ऑक्सीजन प्लांट लगा रही है व विदेशों से भी ऑक्सीजन के कंटेनर मंगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा रेलवे द्वारा भी पूरे देश में ऑक्सीजन का वितरण किया जा रहा है। ऑक्सीजन, दवाइयों व इंजेक्शनो की कालाबाजारी करने वाले लोगों पर सरकार निरंतर शिकंजा कस रही है और देश में दवाइयों, ऑक्सीजन व इंजेक्शनो की कोई कमी नहीं है। 

YouTube पर देखें सब्सक्राइब करें लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें : https://youtu.be/ceyc02NVTWc

उन्होंने लोगों से कहा कि वह संयम के साथ काम लें तथा सरकारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। मास्क जरूर लगाएं, बार-बार हाथों को धोकर साफ करें व हाथों को सैनिटाइज करें। उन्होंने कहा कि सरकार व सार्वजनिक प्रयासों से वह दिन दूर नहीं जब पूरा देश कोरोना वायरस महामारी पर पार पा लेगा।
Facebook पर यह भी देखें फौलो करें, लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें : https://www.facebook.com/safidonbreakingnews/videos/317308143176661/

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है