abslm 15/0Skmittal सफीदों
कल अपने चैनल सफीदों ब्रेकिंग न्यूज पर लाईव दिखाया था कि किस प्रकार मरे हुए मुर्गे सफीदों नगर के बीचोबीच बहने वाली हांसी ब्रांच नहर में बहकर आ रहे थे। जिस पर पहले से कोरोना महामारी को झेल रहे सफीदों वासियों मे गहरी चिंता देखी गई। इस मामले में नहरी विभाग के एसडीओ ने पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। नहर के पानी में मरे हुए मुर्गों को बह कर आने पर इसकी सुचना एसडीएम मनदीप कुमार को दी। एसडीएम ने मौके पर नहरी विभाग व पशुपालन विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नहर का मुआयना किया तो पाया कि नहर के पानी में चारो ओर मरे हुए मुर्गें तैरकर बहे जा रहे हैं। अधिकारियों ने अंटा हैड से गांव रामपुरा तक की बुर्जी को चेक किया तो इस बुर्जी के पास मरे हुए मुर्गें इक्ट्टठा हुए दिखाई दिया। नहरीं विभाग के अधिकारियों ने सारे मामले से प्रशासन को अवगत करवाया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त करके सफीदों सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई।
YouTube पर देखें सब्सक्राइब करें लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें : https://youtu.be/ceyc02NVTWc
सफीदों पुलिस में नहरी विभाग के एसडीओ ध्रुव कुमार ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत देकर कहा कि गांव अंटा हैड से हांसी ब्रांच नहर की आरडी 82000 तक मरे हुए जानवर व डैड पोल्ट्री बर्ड्स बिखरे हुए हैं। जो पानी के बहाव के साथ ऊपर से बहकर जींद बाईपास पुल से रामपुरा गांव की तरफ महल आरडी 82000 से आरडी 88000 के बीच अधिकतर जमा जमा हो गए हैं, क्योंकि नहर में पानी की सप्लाई 13 मई की रात्रि को बंद हो गई थी। इस तरह के डेड पोल्ट्री बर्ड अज्ञात हैचरी वालों द्वारा बार-बार डाले जाते हैं, जिससे मानव जीवन खतरे में आ जाता है। उन्होंने कहा कि इस नहर का पानी आगे पेयजल के लिए डिग्गी आदि में भी सप्लाई किया जाता है और दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो सकते हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 277 के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस मामले में पशुपालन विभाग के डा. सुशील रोहिल्ला ने बताया कि हांसी ब्रांच नहर में मरे हुए मुर्गें आने की सूचना पाकर वे मौके पर गए थे। नहर से मुर्गें को निकालकर उसका सैंपल लिया गया है। सैंपल को जांच के लिए हिसार भेजा गया है। वहां से जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Facebook पर यह भी देखें फौलो करें, लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें : https://www.facebook.com/ safidonbreakingnews/videos/ 317308143176661/


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है