AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गुप्त सूचना पर 505 ग्राम अफीम बरामद


abslm 16/05/2021 Skmittal सफीदों : 
सीआईए स्टाफ ने 505 ग्राम अफीम बरामद की है। सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर मोटरसाइकिल पर कुछ समय बाद गांव मलिकपुर से सफीदों शहर में आने वाला है। गुप्त सूचना पाकर पुलिस ने असंध-सफीदों रोड से मलिकपुर गांव के लिंक रोड पर नाकाबंदी करके गांव मलिकपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को चेक किया। करीब 20 मिनट के बाद एक मोटरसाइकिल गांव मलिकपुर की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने मोटरसाइकिल को रोककर साइड में लगाने का इशारा किया तो मोटरसाईकिल चालक अपनी मोटरसाईकिल को एकदम रोककर वापिस गांव की तरफ जाने लगा। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक को किसी तरह काबू किया। पुलिस ने मौके पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उस व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से पॉलिथीन में 505 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान गांव मलिकपुर निवासी पूर्ण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
YouTube पर देखें सब्सक्राइब करें लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें : https://youtu.be/ceyc02NVTWc



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है