AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

नहरी विभाग आया हरकत मे नहर की सफाई

अज्ञात के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा करवाई नहर की सफाई।

ABSLM 16/05/2021 Skmittal सफीदों :


अपने चैनल सफीदों ब्रेकिंग न्यूज पर लाईव दिखाया था कि किस प्रकार मरे हुए मुर्गे सफीदों नगर के बीचोबीच बहने वाली हांसी ब्रांच नहर में बहकर आ रहे थे। जिस पर पहले से कोरोना महामारी को झेल रहे सफीदों वासियों मे गहरी चिंता देखी गई। इस मामले में नहरी विभाग के एसडीओ ने पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। साथ ही नहर से मरे हुए मुर्गे निकलवाकर उन्हे जमीन में दबवाया। नहरी विभाग का अमला एसडीओ धु्रव कुमार के नेतृत्व में नहर पर पहुंचा। विभाग के कर्मचारी पीपीई कीट पहनकर नहर में उतरे और नहर से मरे हुए मुर्गे निकालने का कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने नहर के पानी में से मरे मुर्गे उठाकर उन्हे कट्टों में भरकर उन्हे ट्राली में इकट्टा किया। कर्मचारियों ने यह अभियान गांव अंटा हैड से गांव छाप्पर तक की बुर्जी तक चलाया। इस सफाई अभियान के दौरान हजारों की तादाद में मरे हुए मुर्गे इकट्टा हो गए और उनसे तीन ट्रॉलियां भर गई। 

YouTube पर देखें सब्सक्राइब करें लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें : https://youtu.be/fMP3lWecITg

विभागीय कर्मचारियों ने जेसीबी मंगवाकर गहरे गड्ढे करवाकर इन मुर्गों को उनमे दबवाया ताकि इनकी सडांध से कोई बीमारी उत्पन्न होकर आमजन को प्रभावित ना कर सकें। गौरतलब है कि अज्ञात व्यक्ति ने हजारों मरे हुए मुर्गे हांसी ब्रांच में नहर में डाल दिए थे। सफीदों में नहर में चारों ओर मरे हुए मुर्गे तैरते हुए देखे तो सबसे पहले अपने चैनल सफीदों ब्रेकिंग न्यूज पर किस प्रकार मरे हुए मुर्गे बहकर आ रहे थे दिखाया। साथ ही मामले की सूचना एसडीएम मनदीप कुमार को दी गई। एसडीएम ने मौके पर नहरी विभाग व पशुपालन विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर मुआयना करवाया था। मुआयने के दौरान अधिकारियों को नहर में भारी मात्रा में मुर्गे बहते हुए दिखाई दिए। उसके बाद नहरीं विभाग के एसडीओ धु्रव कुमार ने अज्ञात के खिलाफ सफीदों सदर थाना में मामला दर्ज करवाया था। वहीं पशुपालन विभाग के डा. सुशील रोहिल्ला ने नहर से मरे हुए मुर्गें का सैंपल लेकर जांच के लिए हिसार भेजा था। नहरी विभाग के एसडीओ धु्रव कुमार ने बताया कि विभागीय अमले को लगाकर पूरी एहतियात के साथ अंटा हैड से गांव छाप्पर तक नहर से मरे हुए मुर्गों को निकलवाकर नहर को क्लीन करवा दिया गया है। मरे हुए मुर्गों की 3 ट्रॉलियां भर गई थी, जिनमें 2 ट्रॉलियों को गांव छाप्पर व रामपुरा के बीच तथा एक ट्रॉली को अंटा हैड के पास पड़े खाली स्थान में जेसीबी से गड्ढा करवाकर दबवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग को अनेकों बार इस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हैचरी संचालकों द्वारा मरे हुए मुर्गें व अन्य मैटिरियर नहरों व ड्रेनों में डाल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही हैचरी मालिकों को विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किया जाएगा। अगर वे फिर भी नहीं माने तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है