नर सेवा ही नारायण सेवा है।
ABSLM 26/05/2021 Skmittal सफीदों :
सफीदों की दो सामाजिक संस्थाओं महिला अग्रवाल वैश्य समाज व उड़ान चैरिटेबल ग्रुप ने सफीदों नगर के एक जरूरतमंद परिवार की दो लड़कियों की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। बता दें कि दोनों ही संस्थाएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं के उत्थान में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं और आज नगर में उनके इस कार्य की बहुत ही सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार महिला अग्रवाल वैश्य समाज की अध्यक्षा सरोज गोयल व उड़ान ग्रुप की महिला विंग अध्यक्ष ज्योति थनई को सूचना मिली थी कि नगर के एक जरूरतमंद परिवार में दो लड़कियों की शादी है और शादी में आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।
YouTube पर देखें सब्सक्राइब करें 6लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें : https://youtu.be/eHdzDjji7ac
सूचना मिलते ही संस्था के पदाधिकारी परिवार से मिले और उनकी जरूरत को जाना। परिवार से बात करके दोनों संस्थाओं ने शादी वाले घर के लोगों व दोनों बारातों में आने वाले लोगों का नाश्ते व खाने का खर्च उठाने का निर्णय लिया। निर्णय के मुताबिक संस्था के पदाधिकारी बुधवार को परिवार के पास पहुंचे और खर्च की जाने वाली राशी उन्हे सौंप दी। वहीं महिला पदाधिकारियों ने दोनों लड़कियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल व सुखद भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में महिला अग्रवाल वैश्य समाज की अध्यक्षा सरोज गोयल व उड़ान ग्रुप की महिला विंग अध्यक्ष ज्योति थनई ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। हम सबको अपने जीवन का कुछ समय व नेक कमाई का कुछ धन जरूरतमंदों की सेवा में जरूरत लगाना चाहिए।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है