ABSLM 16/05/2021 Skmittal सफीदों :
कोरोना महामारी के समय में जब अपने भी अपनों का साथ छोड़ देते हैं, ऐसे मुश्किल दौर में डेरा सच्चा सौदा सिरसा की साध संगत ने सफीदों नगर के प्रमुख चौंक-चौराहों पर व नागरिक अस्पताल सफीदों में मरीजों को शिकंजवी पिलाकर मानवता की सेवा का परिचय दिया। सफीदों ब्लॉक के भंगीदास रोशन इंसा ने बताया कि सच्चा सौदा की साथ संगत समय-समय पर मानवता भलाई के लिए कार्य करती रहती है। अभी दो दिन पहले भी सेवादारों ने ग्राम पंचायत के साथ मिलकर पूरे सिंघपुरा गांव के हर गली-मौहल्ले को सेनेटाइजर किया है। इसके साथ-साथ जैसे जरूरतमंद बेटियों की शादी करवाना, मकान बनवाना, सफाई अभियान चलाना, पौधारोपण अभियान चलाना व रक्तदान शिविरों का आयोजन आदि मानवता भलाई के कार्यों में साध संगत बढ़-चढ़कर भाग लेती है। इस मौके पर सफीदों ब्लॉक के सेवादार रोशन इंसा भंगीदास, जयप्रकाश इंसा, बल्ली इंसा, सुनील इंसा, सचिन इंसा, जसविंदर इंसा, गुलाबी इंसा व सुरजभान इंसा मौजूद थे।
YouTube पर देखें सब्सक्राइब करें लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें : https://youtu.be/fMP3lWecITg

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है