AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला पहुंचे सफीदों के नागरिक अस्पताल


डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बांटे N95 मास्क PPE किट


ABSLM 16/05/2021 Skmittal सफीदों : 
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को यहां के नागरिक अस्पताल व प्राईवेट अस्पतालों में डाक्टरों को पीपीई किट व मास्क आदि भेंट करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर पार्टी कोरोना महामारी में डॉक्टरों पीपीई किट, सोडियम हाइपोक्लोराइट दवाई, मास्क व हैंड सैनिटाइजर प्रदान करने का काम कर रही है। इसके अलावा चार्ली कॉर्नेटो मशीन के द्वारा सोडियम हाइपोक्लोराइट दवाई का छिड़काव व जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने का कार्य भी साथ-साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में केंद्र की नरेंद्र मोदी, हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर व दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रांत के 12 जिलों में केवल आधा टन ऑक्सीजन ही सप्लाई हुई है। दिल्ली के अंदर 75000 मरीज हैं जिन्हें 700 टन आक्सीजन दी गई जबकि हरियाणा में एक लाख मरीज है जिनके लिए 272 टन ऑक्सीजन का कोटा निर्धारित किया गया है लेकिन उस कोटे में से भी मात्र 225 टन की उपलब्ध हो पाई है। देश और प्रदेश में जीवनरक्षक दवाइयों की कालाबाजार चल रही है। संक्रमण में जरूरी इंजेक्शनों पर 25 हजार से एक लाख रूपए तक की ब्लैक चल रही है। अस्पतालों में वेंटीलेटर, बैड व ऑक्सीजन में उपलब्ध नहीं है। आखिर सरकार लोगों को दे क्या रही है। अगर कोई पत्रकार व मीडिया कर्मी इन कमियों को प्रकाशित करता है या सरकार से सवाल करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। 

YouTube पर देखें सब्सक्राइब करें लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें : https://youtu.be/fMP3lWecITg

उन्होंने कहा कि वे सरकार से वैक्सिन के लिए सवाल करते रहेंगे और यह सवाल उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लगा दिया है। अगर सरकार चाहे तो उनके ऊपर भी मुकदमा दर्ज करें। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा में जीवनरक्षक दवाएं गुल है और दारू फुल है। कोरोना महामारी में भी शराब ठेके सरेआम खुले हुए है। अगर किसी को शराब की होम डिलीवरी चाहिए तो वह भी इस प्रदेश में उपलब्ध है। उन्होंने इसे तीसरा शराब घोटाला करार देते हुए कहा कि पिछली बार भी उन्होंने इस मसले को उठाया था लेकिन सरकार ने उसे एसआईटी जांच में उलझा दिया और उसकी रिपोर्ट पर आज तक भी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मौत के सरकारी आंकड़े ही प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार के लिए शर्म की बात है। कोरोना महामारी ग्रामीण गलियों तक पहुंच गई है जहां बड़ी संख्या में लोग मौत का शिकार हो रहे हैं लेकिन सरकार ऑक्सीजन व जीवनरक्षक दवाएं ही उपलब्ध नहीं करा पाई है। सुरजेवाला ने कहा कि नॉनकोविड रोगियों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई को बंद कर देना सरकार की घटिया सोच है। निजी अस्पतालों को कोविड उपचार की स्वीकृति तक नहीं दी जा रही है और सरकारी अस्पतालों की हालत यह है कि वेंटीलेटर, अल्ट्रासाउंड मशीन और यहां तक कि एक्स-रे सरीखी मशीन तो हैं लेकिन उन्हें ऑपरेट करने वाला कोई नहीं है। सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल किया कि ऐसी मुश्किल के समय मे उन्होंने साढ़े छह करोड़ वैक्सीन बाहर क्यों भेजें और अब इतने महंगे आयात क्यों किए जा रहे हैं। निजी अस्पतालों के कोविड उपचार रेट तय करने के लिए भी सरकार की निंदा करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार निजी अस्पतालों के उपचार खर्च का 75 प्रतिशत सरकार वहन कर रही है, ऐसे ही व्यवस्था हरियाणा में भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के की तरह हरियाणा में भी लाशों का मंजर देखने को मिल रहा है। शवों के साथ सरकारी सिस्टम सही व्यवहार नहीं कर रहा है। कही शव गंदे बाथरूम में छोड़ दिए जाते हैं तो कहीं उनकी टांगें बांधे रखी होती है। उन्होंने बताया कि कर्नाटका में कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने अपने वेतन की राशी एकत्रित करके उससे युवाओं को कोरोना वैक्सिन लगवाने का फैसला लिया है। किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर सुरजेवाला ने कहा कि सरकार किसानों के साथ कोई दुश्मनी निकाल रही है। सरकार का धर्म बनता है कि वह अनेक महीनों से अपनी मांगों को लेकर बॉर्डर पर बैठे किसानों की बातों को सुने और उनको माने। अब इस सरकार को गद्दी पर रहने का कोई अधिकार नहीं रह गया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है