abslm 28/05/2021 Skmittal सफीदों:
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ आह्वान पर आउटसोर्स कंपनी द्वारा बड़ी संख्या में तबादले व अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति मूल स्थान पर न किए जाने के विरोध में प्रधान विकास कुमार की अध्यक्षता में आऊटसोर्सिंग कर्मचारी सफीदों के नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि संगठन का शिष्टमंडल सिविल सर्जन डा. मंजीत सिंह से कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर मिला था और उनसे आग्रह किया था कि आउटसोर्सिंग के तहत लगे कर्मचारियों के ठेकेदार द्वारा अनावश्यक रूप से किए गए तबादलों को रद्द किया जाए। इस पर सिविल सर्जन कई बार पहले भी सहमति जता चुके हैं परंतु बैठक में मौजूद ठेकेदार के प्रतिनिधि ने सिविल सर्जन के सम्मुख पूर्व में किए गए तबादलों को रद्द करने से साफ मना कर दिया।

यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... https://youtu.be/vk1rbZ4KpDc
उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कर्मचारियों की नियुक्ति सूची जारी नहीं की जाती व अनावश्यक रूप से किए गए तबादलों को रद्द नहीं किया जाता तब तक कर्मचारियों का आंदोलन इसी प्रकार से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा किए जा रहे तबादले को रोका जाए व उनकी रूकी हुई सैलरी तत्काल दी जाए। कर्मचारियों ने साफ किया कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आगामी 31 मई को वे सीएमओ जींद कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन करेंगे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है