AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सकारात्मक सोच व हौसले के साथ ही हम कोरोना से जंग जीत सकते हैं : कर्मवीर सैनी

 सफीदों स्थित 1500 गज के मकान को अस्थाई कोविड सेंटर बनाने की करी अपील।

ABSLM 19/05/2021 Skmittal सफीदों : 


वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मवीर सैनी ने कहा कि सकारात्मक सोच व हौसले के साथ ही हम कोरोना से जंग जीत सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन से अपने सफीदों स्थित 1500 गज के मकान को अस्थाई कोविड सेंटर बनाने की अपील की है। सैनी ने कहा कि प्रशासन इस पूरे भवन को किसी भी रूप में कोरोना मरीजों की सहायता के लिए प्रयोग कर सकता है। कर्मवीर सैनी ने कहा कि वह खुद कोरोना पीडि़त रह चुके हैं। लगभग एक महीने बाद कोरोना को हराकर वह घर लौटे हैं। वह अच्छी तरह कोरोना पीडि़त का दर्द समझते हैं। 

YouTube पर देखें सब्सक्राइब करें लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें : https://youtu.be/Ypv-ENqIVJ4

सैनी ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए सकारात्मक सोच व हौसले की जरूरत है। इस समय सभी राजनीतिक पार्टियों को आपसी मतभेद भुलाकर कोरोना पीडि़तों की मदद करनी चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कोरोना पीडि़तों के लिए अस्थाई कोविड सेंटर बनाकर उन्हें काफी राहत दी है। इसके अलावा उनके नेतृत्व में गांवों में भी अस्थाई कोविड सेंटर बनाए गए हैं। सैनी ने कहा कि उनका रामपुरा रोड सफीदों में 1500 गज में मकान है। इस पूरे मकान में चारों तरफ पेड़-पौधे लगे हुए हैं। यदि प्रशासन चाहे तो इस भवन को अस्थाई कोविड सेंटर बनाकर इसका प्रयोग कर सकता है। इस भवन में 30 बेड की व्यवस्था हो सकती है। यह नागरिक अस्पताल सफीदों से महज एक किलोमीटर दूर है। इससे चिकित्सकों को भी यहां आने-जाने में आसानी होगी। सैनी ने कहा कि हर व्यक्ति को तन की दूरी की जरूरत है लेकिन मन की दूरी नहीं होनी चाहिए। आपसी सहयोग व विश्वास से हम कोरोना को हरा पाएंगे। आज के समय में हर किसी को सकारात्मक सोच के साथ आपसी सहयोग व कोरोना पीडि़तों की सेवा करनी चाहिए।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है