AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अवैध असला और चोरी की मोटरसाईकिल सहित दो काबू।

 
जिला रोहतक के खिडवाली गांव के युवक से छीनी थी मोटरसाईकिल।


ABSLM 19/05/2021 Skmittal सफीदो :

थाना पिल्लुखेडा के अन्तर्गत लुदाना चौकी पुलिस ने अवैध असला और चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। युवकों के पास से 1 पिस्तोल 315 बोर, 4 जिन्दा कारतुस बरामद करने के साथ बडौदा एरिया से चोरी एक बाइक एवं थाना सदर रोहतक के एरिया से छीनी एक बाइक को भी बरामद किया है। लुदाना चौंकी ईन्चार्ज कुलबीर सिहं ने बताया कि लुदाना चौंकी की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए मौखरी से गांगोली रोड पर रजबाहा पर मौजूद थी। उसी समय प्रधान सिपाही प्रदीप को गुप्त सूचना मिली कि दो लडके बन्टी और मोहित वासी हाडवा एक मोटरसाईकिल जो कि चोरी की है पर गांगोली से भम्भेवा की तरफ जा रहे हैं जिनके पास चोरी शुदा मोटर साईकिल व नाजायज असला हो सकता है। 



YouTube पर देखें सब्सक्राइब करें लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें : https://youtu.be/Ypv-ENqIVJ4

जिस सूचना पर रजबाहा पुल मौखरी से गांगोली रोड पर नाका बन्दी करके वाहनों की चैकिंग शुरू की गई कुछ ही देर में दो नौजवान लडके एक मोटर साईकिल पर सवार होकर आते दिखाई दिये जिनको रूकने का ईशारा किया तो वे भागने की कोशिश करने लगे जिनको काबू करके तलाशी ली गई तो आरोपी बन्टी वासी हाडवा के पास एक पिस्तोल 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए व आरोपी मोहित वासी हाडवा की तलाशी के दौरान दो कारतूस जिन्दा बरामद हुए। उन्होने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाईकिल बरामद की गई है जिनमें से एक मोटर साईकिल बडौदा थाना एरिया से चोरी की थी व दूसरी मोटर साईकिल को आरोपियों ने मुकेश वासी खिडवाली जिला रोहतक से गांव घुसकानी के पास से छीनी थी जिस सम्बन्ध में आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रोहतक में जुर्म जैर धारा 379ए व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। बरामद की मोटर साईकिलों बारे सम्बंधित थानो से सुचना दे दी गई है। आरोपियों को 14 दिन न्यायिक हिरासत के लिए अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है