ABSLM 21/05/2021 मयूर परमार कोटा--
आज दिनांक 21 मई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा द्वारा संचार क्रांति के जनक भारत रत्न तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कोटा विकासखंड के ग्राम कोरीपारा,पटैता,सराई पाली,शिवतराई,पिपरखूँटी,परसदा,तथा मानपुर में कोरोना महामारी से प्रभावित जरूरतमंदों गरीबों एवं मजदूरों को सुखा राशन ताजी सब्जियां तथा मास्क सेनीटाइजर एवं साबुन आदि का वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि पूरे छत्तीसगढ़ में विगत लगभग 40 दिन से सख्त लॉकडाउन लगा हुआ है जिसके कारण मध्यम वर्गीय परिवार तथा विशेषकर गरीबों एवं मजदूरों को बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त जरूरतमंदों को भोजन संबंधी राहत सामग्रियां तथा महामारी से लड़ने के लिए मास्क, सैनिटाइजर,साबुन आदि का पर्याप्त मात्रा में वितरण स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी याद में किया गया।
इस पुण्यतिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष माननीय श्री अटल श्रीवास्तव जी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान जी, अध्यक्ष बिलासपुर शहर प्रमोद नायक जी,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय जी, अरुण त्रिवेदी जी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष,श्री आदित्य दीक्षित जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कोटा लच्छू महाराज जी अध्यक्ष मार्केटिंग सोसायटी, वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष अग्रवाल जी,देवेंद्र कश्यप जी अध्यक्ष नगर कांग्रेस कोटा,अरुण त्रिवेदी जोन अध्यक्ष,अहमद कुरैशी,हाशिम अली,मयूर परमार, सोनू पाण्डेय,अंकुर वैष्णव, हरीश नामदेव,महेश दुबे,शुभम जोगी, प्रशांत अग्रहरी,आनंद मिश्रा, सुशील रावत,मनोज यादव,भूपेंद्र जगत सरपंच पटैता,हर्ष नामदेव आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।




निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है