AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

जीन्द पुलिस ने चलाया नाईट डोमिनेशन।किया 2310 वाहनों को किया चेक।

                           

abslm 12/06/2021 Skmittal सफीदो : 

जीन्द पुलिस ने शुक्रवार रात को जींद जिले में नाईट डोमिनेशन अभियान चला कर वाहनों को चैक किया। इस अभियान में जिले की 82 प्रतिशत पुलिस फोर्स ने जींद जिले की सड़कों पर रात्रि में वाहन चैकिंग का कार्य किया। इस कार्यक्रम में एस.पी जीन्द, ए.एस.पी सफिदों, सभी डीएसपी, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी, कर्मचारियों ने भाग लिया। रात्रि चैकिंग के दौरान छोटे-बड़े कुल 2310 वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा जिले में अनेक नाका प्वांइट लगाकर आने जाने वाले दो पहिया 548, चार पहिया 777, लाइट व्हीकल 485 तथा बड़े वाहन 520 की चेकिंग की गई। इसके साथ ही पुलिस फोर्स में राइडर्स, पैदल गश्त फोर्स ने रात्रि चैकिंग का अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक जीन्द वसीम अकरम ने बताया कि नाईट डोमिनेशन में रात्रि चेकिंग का विशेष अभियान होता है, जिसमें आने-जाने वाले वाहन चालकों के साथ साथ सार्वजनिक स्थानों की भी चेकिंग की जाती हैं। 

यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... 



अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व हुड़दंगबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ भी विशेष अभियान होता हैं। इस अभियान में जिले की अधिकांश फोर्स रात्रि को सड़कों पर वाहनों की चेकिंग करती हैं। अभियान के समय आपराधिक व असामाजिक तत्वों में इस बात का भय बनता है कि वह कोई गलत काम न करें। नाईट डोमिनेशन के दौरान जींद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से विभिन्न धाराओं के तहत कुल 19 लोगों को काबू कर उनके कब्जे से अवैध 6 पिस्तोल व 8 कारतूस, 804 बोतल अवैध शराब, 7 बोतल शराब नाजायज व 875 लीटर लाहण व एक होटल से छापामारी के दौरान 36 एल.पी.जी के अवैध सिलेण्डर बरामद किए हैं।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है