मनोहर लाल सरकार कर रही जनता के कल्याण की नित नई योजनाएं लागू।
abslm 13/06/2021 Skmittal सफीदों :
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार जनता के कल्याण के लिए नित नई योजनाएं लागू कर रही है। इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर अंतिम छोर तक के व्यक्ति को पहुंच रहा है। वे रविवार को अपने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग व पालिका प्रधान सेवाराम सैनी विशेष रूप से मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की योजनाएं मूल रूप से किसानों, गरीबों, महिलाओं, बच्चों, वृद्धों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण पर केंद्रित हैं। राज्य सरकार की योजनाओं से जनता का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। जो भी वादे राज्य सरकार द्वारा किए गए है उनको पूरा करने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने शहरी निकायों की संपत्ति पर बरसों से काबिज लोगों को मालिकाना हक देने का अहम फैसला किया है। सरकार की इस योजना का लाभ दुकानदारों और मकान मालिकों को समान रूप से मिलेगा। ऐसे लोगों को इस संपत्ति की रजिस्ट्री अपने नाम कराने के लिए कलेक्टर रेट में 20 से 50 फीसद तक की छूट प्रदान की जाएगी। यह योजना एक जून से लागू होगी।
यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं...
प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री बाल देखभाल योजना का दायरा बढ़ाने का भी ऐलान किया है। इसके तहत कोरोना महामारी की चपेट में आने की वजह से जिन बच्चों के माता-पिता दिवंगत हो गए, उन्हें पांच लाख रुपये के बीमा कवर का लाभ मिलेगा, जिसका पूरा प्रीमियम राज्य सरकार अपने खजाने से भरेगी। सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को 5000 रुपये प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि उनकी आजीविका रुक गई है। उन्हें कोविड के बीच काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी में राज्य सरकार ने जनता को हर प्रकार की सुविधाएं देने का पूरा प्रयास किया। सरकार ने विकट परिस्थितियों में भी जनता को आक्सीजन, दवाईयां, बैड, वैक्सीन व अन्य प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई। महामारी के दूसरे दौर मे हालांकि कुछ दिक्कतेंं आई लेकिन सरकार ने कुशलता दिखाते हुए सभी दिक्कतों को दूर किया। महामारी की रोकथाम के लिए प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाऊन लगाया और उसका सुखद परिणाम यह है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है