abslm 11/06/2021 Skmittal सफीदो :
डिटेक्टिव स्टाफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई पुलिस कार्रवाई में अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी देते हुए डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज नफेसिंह ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए पुरानी सब्जी मण्डी मोड पर मौजूद थी कि प्रधान सिपाही राजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि सोनु उर्फ बान्डा वासी श्याम नगर जीन्द के पास अवैध असला है जो इस वक्त जाट स्कुल के पीछे गली में बने खेडा के पास खडा है।
इस सूचना पर टीम ने मौके पर रैड करके सोनु उर्फ बान्डा को काबू किया व उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का असला बरामद हुआ। जिस बारे आरोपी लाईसेंस या परमिट पेश नही कर सका। उपरोक्त आरोपी के खिलाफ थाना शहर जीन्द में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफतार करके 14 दिन न्यायिक हिरासत के लिए अदालत में पेश किया गया।
यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं...


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है