AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

बैंक एटीएम मे चोरी के प्रयास का अज्ञात पर केस दर्ज।

abslm 11/6/2021 Skmittal सफीदों : 

किन्ही अज्ञात लोगों ने रात को उपमण्डल सफीदोंं के गांव ढाटरथ मे पंजाब नैशनल बैंक की शाखा के एटीएम मे चोरी का प्रयास किया जिसमे वे सफल नही हो पाए। इस बैंक शाखा के प्रबंधक उत्तमसिंह के अनुसार ब्रहस्पतिवार की सांय वह बैंक शाखा व इसके भवन मे ही स्थापित एटीएम बूथ को सही सलामत छोड़कर गए थे। उनका कहना है कि शुक्रवार की सुबह इसी गांव के सुनीलकुमार ने उन्हें फोन पर एटीएम बूथ का ताला तोड़े जाने और इसका आधा शटर खुला होने की सूचना उन्हें दी जिसपर वह मौके पर आए तो एटीएम बूथ का एक ताला टूट कर नीचे गिरा था और शटर आधा ऊपर उठा था। शाखा प्रबंधक कहना है कि अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया लेकिन वे सफल नही हो पाए। उत्तम सिंह ने इसकी शिकायत पिल्लुखेड़ा पुलिस को देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस आशय की शिकायत मे कहा गया है कि बैंक शाखा मे भीतर व बाहर दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिनकी फुटेज से चोरों का पता लगाया जा सकता है।

यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है