ABSLM 3/6/2021 Skmittal सफीदों :
आम आदमी पार्टी के जिला जींद अध्यक्ष लाभ सिंह ने कहा कि 5 जून शनिवार को किसानों के द्वारा मनाए जाने वाले संपूर्ण क्रांति दिवस पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भी हरियाणा भर में किसानों के समर्थन में संपूर्ण क्रांति दिवस मनाएंगें। जहां-जहां भी किसान संगठनों का जो-जो विरोध कार्यक्रम होगा, आम आदमी का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ विरोध प्रदर्शन करेंगें।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही किसान आंदोलन में किसानों के साथ संसद से सडक तक साथ खड़ी रही है तथा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक पार्टी का हर कार्यकत्र्ता किसानों के साथ अंत तक खड़ा रहेगा। पिछले 6 महीने से ज्यादा समय से किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। इस दौरान आंदोलन में 500 से अधिक किसानों को काल ने अपने ग्रास में ले लिया।
YouTube पर देखें सब्सक्राइब करें लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें साथ ही घंटी का बटन भी दबाएं...https://youtu.be/yfT_ zRWuQX8
सरकार ने किसानों के साथ बातचीत तक करनी बंद कर दी है। कॉरपोरेट क्षेत्र को फायदा पहुंचाने के लिए दृढ संकल्प यह सरकार दिखावटी संशोधन करने पर राजी है, कानूनों को वापिस लेने पर नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खडे किए गए तमाम अवरोधों के बावजूद किसानों को उनकी जगह से हिला भी नही सकी हैं। सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर राष्ट्रहित में किसानों की मांग मानते हुए सम्मानपूर्वक समाधान निकालना चाहिए। किसानों की केवल एक ही मांग है कि सरकार तीनों काले कानून वापस ले तथा एमएसपी की गांरटी दें। मोदी सरकार कहती तो है पर करती नहीं। उन्होंने कहा जब तक सरकार इन तीनों काले कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक किसान संघर्ष करते रहेंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते रहेंगे।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है