abslm 13/06/2021 Skmittal सफीदो :
सफीदों पुलिस ने गुलजारी चौक सफीदों शहर के पास से एक युवक को शक के आधार पर काबू कर उसके पास से अवैध असला व कारतुस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी देते हुए थाना शहर सफिदों प्रभारी रामकुमार ने बताया कि थाना शहर सफीदों की टीम अपराधों की रोमथाम के लिए गुलज़ारी चौक वार्ड नंबर 8 के पास पहुंची। तभी एक युवक की शक के अधार पर रूकवा कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक पिस्तोल 32 बोर व 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसके खिलाफ थाना शहर सफिदों में मुकदमा नम्बर 130 दिनांक 13.06.2021 धारा 25/54/59 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं.


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है