AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

लाहन, नाजायज शराब व चलती भट्ठी सहित अभियुक्त काबू।

 abslm 13/6/2021 Skmittal सफीदो : 


सफिदों सी.आई.ए टीम ने गांव रोहड़ से पास से एक युवक को लाहन व अवैध शराब के साथ चलती हुई भट्ठी से शराब निकालते हुए रंगे हाथों काबू किया है। युवक की पहचान सफीदों उपमंडल के गांव रोहड के वीरेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए सी.आई.ए सफिदों टीम के ईन्चार्ज अब्बास खान ने बताया कि हमारी टीम अपराधों की रोमथाम के लिए शक्ति फीड मील असंध रोड पर मौजूद थी। उसी समय एसआई विनोद कुमार को गुप्त सूचना मिली कि वीरेंद्र वासी रोहड गांव के गुरुद्वारे के पास अपने नए बने मकान में भट्ठी लगाकर शराब निकाल रहा है जिस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी वीरेंद्र को शराब निकालते हुए रंगे हाथों काबू किया व उसके कब्जे से 70 लीटर लाहन 4.5 बोतल नाजायज शराब व शराब निकालने के उपकरण बरामद हुए हैं। उपरोक्त सामान को पुलिस ने कब्जे में के लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर सफीदों में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लिया है।
यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है