AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

बिजली विभाग ने किया कमाल 86 रिडिंग का बिल बनाया 69 लाख।

abslm 13/06/2021 Skmittal सफीदों :


बिजली विभाग ने उपभोक्ता का बिजली बिल बनाने में कमाल कर दिया। केवल 86 यूनिट का बिल 6953846 से ऊपर बना दिया। साथ ही अगर बिल देय तिथि 14 जून तक नहीं भरा तो लेट फीस 201951 रुपए जुड़ जाएंगे। जबकि कोरोना महामारी के कारण उपभोक्ता की दुकान पिछले डेढ़ साल से पूरी तरह से बंद पड़ी है। इतना भारी भरकम बिल पाकर उपभोक्ता भी हैरान व परेशान है। उपभोक्ता अशोक मित्तल ने बताया कि उसकी पुरानी अनाज मंडी स्थित आढ़त की दुकान पिछले साल के लॉकडाउन से बंद पड़ी है। उसकी दुकान में बिजली का 40 साल पुराना कनैक्शन है। अशोक ने बताया कि उन्हे 23 अप्रैल को इस कनैक्शन का 16 हजार रूपए का बिल प्राप्त हुआ है। उन्हे यह बिल ज्यादा लगा क्योंकि दुकान बंद पड़ी थी। बंद पड़े मीटर का थोड़ा सा ही बिल आना चाहिए था। उन्होंने इस बिल ठीक करने के लिए बिजली कार्यालय में दरख्वास्त दी थी। विभाग ने इस दरख्वास्त पर बिल ठीक होना तो दूर उल्टा उन्हे 6953846 रूपए का बिल भेज दिया गया। इस बिल के हिसाब से केवल 86 रीडिंग ही प्रयोग में हुई है। इसके अलावा बिल में यह भी शामिल है कि अगर बिल 14 जून तक समय पर नहीं भरा गया तो इसमें 201951 रूपए ओर जोड़ दिए जाएंगे। अशोक मित्तल ने बताया कि इतना भारी-भरकर बिल देखकर वे हैरान व परेशान है और इतना बड़ा बिल किसी बड़े उद्योग का भी नहीं आता। 


यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... 

अशोक से सरकार से मांग की कि इस बिल को ठीक किया जाए तथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी में गलत बिल आने के कारण केवल वे ही नहीं बल्कि पूरा सफीदों नगर परेशान है। लोगों के कोई भी बिल ठीक से नहीं आ रहे हैं। पिछले लॉकडाऊन के बाद से ही उपभोक्ताओं के पास अनाप-शनाप बिल पहुंच रहे है। इन बिलों में ना तो रीडिंग का हिसाब है और ना पेमैंट का। बिजली विभाग के दफ्तर में शिकायत करने जाओं तो वहां पर कोई सुनवाई नहीं होती। मजबूर होकर उपभोक्ता कनैक्शन कटने या जुर्माना लगने के डर से बिल भरने को मजबूर हैं।

 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है