AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अवैध पिस्तौल के साथ अभियुक्त काबू एक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद।

ABSLM 12/06/2021Skmittal सफीदो :

 जिले में चलाए गए नाइट डोमिनेशन के दौरान सफीदों सी.आई.ए की टीम ने अवैध असले के साथ आरोपी को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी देते हुए सीआईए सफीदों इंचार्ज श्री अब्बास खान ने बताया कि सफीदों सी.आई.ए की टीम नाइट डोमिनेशन के दौरान अपराधों की रोकथाम के लिए पिल्लूखेड़ा थाना के अन्तर्गत भड़ताना गाँव में मौजूद थी कि एएसआई जसमेर सिंह ने शक के आधार पर सुखबीर वासी भड़ताना तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक पिस्तौल 32 बोर व दो जिंदा कारतूस 32 बोर के बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना पिल्लू खेड़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर के आगामी कार्रवाई अमल में लाई।

यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है