abslm 13/06/2021 Skmittal सफीदों :
नगर के जींद रोड स्थित नंदी गौसेवा धाम में रविवार को नगर पार्षद गौरव रोहिल्ला ने खेत से चारा काटने की मशीन भेंट की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिक्षाविद् गुलाब सिंह किरोड़ीवाल ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदी गौसेवा धाम के संचालक योगी दीपक चौहान ने की। नगर पार्षद गौरव रोहिल्ला, शिक्षाविद् गुलाब सिंह किरोड़ीवाल व योगी दीपक चौहान ने रीबन काटकर चारा मशीन का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि नंदीशाला में गौवंश का पेट भरने के लिए खेतों से चारा काटकर लाना पड़ता है और इसके लिए बहुत से लोगों की आवश्यकता पड़ती थी। कई बार चारा काटने में भारी परेशानियां आ रही थी। इन परेशानियों को देखते हुए पार्षद गौरव रोहिल्ला ने नंदीशाला में खेत में चारा काटने की मशीन देने की घोषणा की थी। घोषणा के मुताबिक अनुमानित 64 हजार रुपए लागत की यह मशीन नंदीशाला में पहुंची और उसका उद्घाटन किया गया।
यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं...
अपने संबोधन में गुलाब सिंह किरोड़ीवाल ने कहा कि नंदी गौसेवा धाम के संचालक योगी दीपक चौहान व नगर पार्षद गौरव रोहिल्ला द्वारा गौसेवा में किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय है। वेदों में गौवंश को पूजनीय व वंदनीय माना गया है। जिसने अपना जीवन गौसेवा में लगा दिया उसका वर्तमान व भविष्य दोनों ही उज्ज्वल हो जाते हैं। हर इंसान को अपने जीवन का कुछ समय गौसेवा में लगाना चाहिए। अपने संबोधन में नगर पार्षद गौरव रोहिल्ला ने कहा कि उनका मानना है कि गौसेवा से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। उनका पूरा परिवार गौसेवा में विश्वास रखता है। उसी विश्वास के तहत उन्होंने यह खेत से चारा काटने की मशीन गौसेवा को समर्पित की है। योगी दीपक चौहान ने नंदीशाला में मशीन दान देने के लिए आभार व्यक्त किया तथा आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है