ABSLM 12/06/2021 Skmittal सफीदो :
महामारी की इस दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन की बहुत बड़ी मात्रा में कमी देखने को मिली है। इस महामारी के दौरान लोग ऑक्सीजन के लिए मुंह मांगी कीमत देते हुए नजर आए। लेकिन उसके बावजूद भी ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। लोगों ने अपने फायदे के लिए अंधाधुंध पेड़ पौधों की कटाई की और उसकी जगह पर कंक्रीटो का जंगल खड़ा कर मन माने दामों पर जमीनों को बेचने का काम किया। जिस पर इस महामारी में लोग ऑक्सीजन के लिए भीख मांगते नजर आए।
ऑक्सीजन की इस कमी को देखते हुए सभी समाजसेवी संस्थाएं पर्यावरण रक्षा हेतु आगे आई और अपने लेवल पर पौधारोपण अभियान चलाकर पेड़ पौधे लगाने का बीड़ा उठाया। पौधारोपण की इसी कड़ी में आज अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा पर्यावरण रक्षा हेतु पूरे प्रदेशभर में एक लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के तहत महिला अग्रवाल वैश्य समाज सफीदों द्वारा सफीदों विधानसभा अध्यक्षा श्रीमति सरोज गोयल की अध्यक्षता में महाराजा जन्मेजय खेल स्टेडियम सफीदों में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। अग्रवाल वैश्य समाज की दोनों टीमों ने मिलकर स्टेडियम परिसर में आज 11 फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। अग्रवाल वैश्य समाज ने हरियाणा में एक लाख पौधों का एवं सफीदों में एक हजार पौधें लगाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही अग्रवाल वैश्य समाज ने टीम बनाकर रोपित किए गए पौधों की देखभाल करने की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर महिला अध्यक्षा श्री मति सरोज गोयल के अलावा अग्रवाल वैश्य समाज के विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रवीन मित्तल, वरिष्ठ पत्रकार श्री महाबीर मित्तल, युवा जिला महासचिव श्री अमन जैन, श्रीमति मंजू गर्ग, श्रीमति डिंपल सिंगला व श्रीमति आशा गर्ग भी विशेष रूप से इस मुहिम में शामिल रहीं।
यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं...



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है