AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के धरने पर चौथे दिन पहुंचे जिला एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारी।

 abslm 11/06/2021 Skmittal सफीदों :

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रधान विकास कुमार को टर्मिनेट करने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का धरना आज चौथे दिन में प्रवेश कर गया। शुक्रवार को चौथे दिन के धरने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के जिला एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारी विकास के समर्थन में सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचे। धरने को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ महासचिव रमेश ऐंचरा व सफीदों प्रधान संजीव राणा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला सचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि 31 मई को जिला जींद में धरने पर सीएमओ, एमएलए व ठेकेदार के बीच फैसला हो गया था कि किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा, उनकी नियुक्ति मूल स्थान पर ही होगी, .



सभी कर्मचारियों को ज्वॉइनिंग लेटर एक-दो दिन में ही दिए जाएंगे और पिछले जो नोटिस है वे सब रद्द किए जाएंगे लेकिन ठेकेदार ने उन समझौते से मुकर आया और अपनी मनमर्जी पर उतर आया है। उन्होंने कहा की नरवाना से एक कर्मचारी को वहां से रिलीव करके गांव मुआना भेजा गया जिस पर सफीदों कर्मचारी स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान विकास ने ऐतराज जताया कि जब पिछले नोटिस रद्द हो चुके हैं तो उसकी वहां पर ज्वाइनिंग नहीं हो सकती। जिसे एसएमओ मुवाना ने ना मानते हुए उसकी ज्वॉइनिंग करवा दी। 


यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... 

एसएमओ मुवाना की इस कार्रवाई पर प्रधान विकास कुमार सभी कर्मचारीयों के साथ प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरना देकर सारा मामला एसडीएम के संज्ञान में लाया गया साथ ही भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला एसडीएम सफीदों के सामने उजागर किया। यह मामला कहीं ना कहीं एसएमओ सफीदों से संबंध रखता था। इस भ्रष्टाचार को उजागर करने के इनाम स्वरूप उसे टर्मिनेट का नोटिस थमा दिया गया। 4 तारीख को टर्मिनेट का नोटिस जारी हुआ था लेकिन उसे 7 तारीख को हैंडओवर किया गया। जिला अध्यक्ष कुलदीप आर्य ने कहा कि ठेकेदार द्वारा समझौते की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कर्मचारियों, सीएमओ व ठेकेदार के बीच जब समझौता हो गया था लेकिन उसके बावजूद कंपनी द्वारा दबाव बना जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान धर्मवीर संधू ने कहा कि इस मामले पर कर्मचारी सीएमओ जींद में मिले थे लेकिन उनका रवैया भी संतोषजनक नहीं रहा।

फोटो कैप्शन 1.: धरना में मौजूद कर्मचारी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है