न्यायिक परिसर में अधिकारियों ने लगाई त्रिवेणी।
abslm 11/06/2021 Skmittal सफीदों :
बार एसोसिएशन एवं गुरु नानक सेवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में प्रधान रमेश भारद्वाज की अध्यक्षता में कोर्ट परिसर में दो त्रिवेनियों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में एसडीजेएम अजय कुमार घणघस, एसडीएम मंदीप कुमार व एएसपी नितीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से त्रिवेणी का पौधारोपण किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष श्याम स्वामी विशेष रूप से मौजूद थे। एसडीएम मंदीप कुमार ने कहा कि बार एसोसिएशन व गुरुनानक सेवा संघ का पौधारोपण का कार्यक्रम एक सराहनीय कार्य है। इस प्रकार के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि हमारा पर्यावरण शुद्ध हो और आने वाली पीढिय़ों को आक्सीजन की कमी ना झेलनी पड़े। बार एसोसिएशन के प्रधान रमेश भारद्वाज ने कहा कि बार एसोसिएशन के सदस्य मिलकर इन त्रिवेणियों की देखभाल करेंगे ताकि ये बड़ी होकर लोगों को बेहतर छाया देने का काम करें। इस मौके पर गुरू नानक सेवा संघ के प्रधान श्याम लाल, बार एसोसिएशन के उपप्रधान नरेंद्र सैनी, सचिव देवेंद्र जागलान, निर्मलजीत विर्क, निर्मल संधू, जगदीप राठी व सुनील गौतम मौजूद थे।
यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं...


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है