abslm
abslm .14/06/2021 Skmittal सफीदो :
गुप्त सुचना के आधार पर पिछले दिनों बद्धोवाल (धर्मगढ) के अजीत सिंह को अवैध 315 बोर की पिस्तोल के साथ काबू किया था। आरोपी से सीआईए स्टाफ नरवाना ईन्चार्ज राजेश कुमार ने गहनता से पूछताछ की। उस पुछताछ में सीआईए स्टाफ नरवाना को आरोपी के साथी बद्धोवाल (धर्मगढ) के अजय उर्फ अज्जु के पास अवैध असला होने का पता लगा। सूचना मिलते ही सीआईए स्टाफ नरवाना ने तत्परता से रैड करके आरोपी अजय उर्फ अज्जु वासी बद्धोवाल को काबू करके उसकी तलाशी ली गई जो आरोपी के कब्जे से एक पिस्तोल 315 बोर अवैध मिली। आरोपी को पिस्तोल का लाईसैंस दिखाने बारे कहा तो वह लाईसैंस पेश न कर सका जिस पर आरोपी को शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा नम्बर 196 दिनांक 11.06.2021 में गिरफतार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जिसे अदालत ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं...

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है