AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अलग- अलग जगहों से अवैध अस्ला सहित दो युवकों को किया काबू।


                                     315 बोर के दो पिस्तोल व 2 जिन्दा रौंद बरामद।

abslm 114/6/2021 Skmittal सफीदो :


जींद पुलिस ने दो अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध असला के साथ गिरफ्तार किया है। जीन्द पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील उर्फ नन्हा वासी थुआ एवं सन्दीप वासी सिसाना सोनीपत दोनों के कब्जे से एक एक 315 बोर की एक पिस्तोल एक जिन्दा कारतूस के साथ बरामद किया है। एक घटना में सीआईए स्टाफ जीन्द इन्चार्ज मनीष सहारण ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए बस अड्डा नगूंरा पर मौजूद थी। तभी स0उप-निरिक्षक जलोरा को गुप्त सूचना मिली कि सुनील उर्फ नन्हा वासी थुआ के पास अवैध असला है जो इस समय सरस्वती स्कुल नगुंरा के पास चौक पर खडा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक पिस्तोल 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। 

यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... 

दुसरी तरफ थाना जुलाना के अंतर्गत बस अड्डा गाँव गतौली नहर पुल के पास से जुलाना पुलिस ने एक नौजवान को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया जिसके पास से एक पिस्तोल 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। थाना प्रभारी निरिक्षक समरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जुलाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को काबू करके उसकी तलाशी ली जिससे उसके कब्जे से एक 315 बोर पिस्तोल बरामद हुआ जिस बारे लाईसेंस मांगा तो वह लाईसेंस पेश नही कर सका जो देशी पिस्तोल को खोलकर देखा तो लोड मिला जिससे एक जिन्दा रौंद बरामद किया गया है। पुछताछ पर आरोपी ने अपना नाम सन्दीप वासी सिसाना जिला सोनीपत बताया। पहले आरोपी के खिलाफ थाना अलेवा में एवं दुसरे आरोपी के खिलाफ खिलाफ थाना जुलाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

                                                                 24 बोतल शराब बरामद

Skmittal सफीदो : सफीदों पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बडौद में अवैध शराब बिक्री का धंधा चला हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड करके गांव बड़ौद निवासी बलवंत के कब्जे से 24 बोतल देशी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है