abslm 14/06/2021
आज स्थानीय मनोहर मैमोरियल
कालेज आॅफ ऐजुकेशन, फतेहाबाद में विद्यार्थियों ने गूगल मीट द्वारा आयोजित ‘Extension Talk’ में भाग लिया। कार्यक्रम मे रिसोर्स पर्सन के रुप में डा. गुरदीप शेरगील, मेडीसिटि हस्पताल सिरसा, डा. सुदीप मुंजाल, श्री बालाजी हस्पताल सिरसा, डा. रितेश शर्मा सिरसा उपस्थित थे। एन.एस.एस. कोर्डिनेटर डा. आरती गौर द्वारा आयोजित करवाई गई इस मीट ‘COVID-19 Complication and Solution’ में बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए सख्ती से हिदायतों का पालन करना होगा व वैक्सीनेशन की महता के बारे में बताया। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. जनक मैहता ने बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेते रहने बारे उत्साह वर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा बीमारी अभी गई नहीं है हमें सावधानी बरतनी होगी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है