AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें।

ऑनलाइन ठगी पर 155260 डायल कर करें शिकायत : एस.पी जीन्द।

 साईबर ठगी से उडाई गई रकम एक काल पर आएगी वापिस।


abslm  4/07/2021 एस• के• मित्तल सफीदों :



जीन्द में अभी हाल ही में आए साईबर ठगी के मामलों के बाद लोगों की चिन्ता बढ गई है इसी को देखते हुए पुलिस विभाग ने ऑनलाईन ठगी से बचाने के लिए नई पहल की है इसके लिए लोगों को उस हैल्पलाईन नम्बर के प्रति जागरूक किया जा रहा है जिस पर शिकायत दर्ज करवाने पर खाते वा वालेट से निकाली गई रकम खाते से वापिस आ जाएगी इसके लिए केन्द्रीय ग्रह मन्त्रालय की पहल पर हैल्पलाईन नम्बर 155260 जारी किया गया है।



यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... 

पुलिस अधीक्षक जीन्द वसीम अकरम ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय में ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं, आए दिन सुनने को मिलता कि साइबर क्रिमनल्स ने लोगों की मेहनत की कमाई पर सेंध लगाई, निजी डाटा चोरी किया और कार्ड्स आदि से पैसे निकाले जाते हैं। यदी आपके खाते से किसी जालसाज ने रूपये निकाल लिए हैं तो देर मत किजिए तत्काल हैल्पलाईन नम्बर 155260 पर काॅल करें। सम्भव है जालसाज तक रकम पहुंचने से ट्रांजक्शन पर रोक लगाई जाए। साथ ही सम्बंधित थानों में भी शिकायत दें व जीन्द की साईबर अपराध शाखा के सम्पर्क नम्बर 8814011545 पर भी आपके साथ हुई ठगी के बारे में जानकारी दें ताकि समय पर कार्यवाही की जा सके। सभी नागरिको के लिए जरूरी है कि वे किसी प्रकार के लालच में ना आए और किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी या अन्य कोई लिंक शेयर ना करें।

ऐसे करेगा कामः- 
नितिश कुमार अग्रवाल एएसपी सफिदों ने बताया कि यदि कोई आनलाईन ठगी का शिकार हुआ है उसके खाते या ई-वालेट से पैसा ट्रांसफर कर लिया गया है तो सबसे पहले उसे 155260 पर डायल करना होगा इस हैल्पलाईन नम्बर पर पीडित को अपनी जानकारी देनी होगी जिसके बाद एक अलर्ट सम्बन्धित बैंक के पास चला जाएगा जिस बैंक के खाते या ई-वालेट से पैसा ट्रांसफर किया गया है और जिस बैंक के खाते से पैसा लिया गया है दोनो को यह अलर्ट मिल जाएगा यह अलर्ट मिलते ही बैंक पैसे की निकासी पर रोक लगा देंगे और वह रकम खाते में वापिस लौटा दी जाएगी। इसके तहत सभी बैंक, युपीआई, ई-वाॅलेट जैसी ऑनलाईन पैमेंट से जुडी सभी संस्थाएं एक ही मंच हैं। यह पोर्टल पूरे देश के लिए बना है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है