abslm 4/07/2021 एस• के• मित्तल सफीदों :
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाई कर्मबीर सैनी जी की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद जी की याद में आज सफीदों मण्डल के बूथ नम्बर 50 में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर कर्मबीर सैनी जी ने कार्यकर्ताओं से इन पौधों की देखभाल करने व निरन्तर पानी देने की अपील के साथ ही स्वामी विवेकानंद जी के बारे में बताया कि वे युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से निरन्तर सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं की विशेष भागीदारी होती है। युवा नशा मुक्त रहे और देश की प्रगति में अपना सम्पूर्ण योगदान दें। पौधारोपण कार्यक्रम में मिडिया प्रभारी कृष्ण गोपाल एडवोकेट मण्डल महामंत्री अखिल गुप्ता, रमेश शर्मा, मण्डल सचिव ईश्वर बुआनिवाल, मंडल कोषाध्यक्ष कमलदीप अत्री, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस मुदगिल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शर्मा, रोशन लाल पूर्व सरपंच डिडवाड़ा, रणबीर सिंह पूर्व सरपंच कारखाना, जगदीश कश्यप, ललित मित्तल, रोहित गुम्बर, रिंकू जांगड़ा, गौरव कौशिक, आकाश, रामनिवास वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं...


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है