abslm 1/7/2021 एस• के• मित्तल सफीदों :
सफीदों के एसडीएम मनदीप कुमार ने अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसडीओ कृषि विभाग सत्यवान आर्य, नायब तहसीलदार रामपाल शर्मा, बीडीपीओ अजीत सिंह व पंचायत अधिकारी नरेश कुमार समेत अनेक अधिकारी मौजूद थे। एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा धान की फसल को वैकल्पिक फसलों जैसे कपास, मक्का, अरहर, मुंग, मोठ, उड़द, सोयाबीन, ग्वार, तिल, मुंगफली, फल व सब्जियां, खरीफ प्याज व खरीफ चारा द्वारा विविधिकरण करने के लिए मेरा पानी मेरी विरासत नामक एक योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पंजीकरण करवा कर प्रति एकड़ 7 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि किसान अपने पिछले साल बोए गए धान के क्षेत्र को वैकल्पिक फसलों में बदल सकता है। फसल विविधिकरण करने वाले किसानों को 7 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से वित्तिय सहायता प्रदान की जाएगी। स्कीम के तहत किसान द्वारा पिछले साल बोई गई धान के खेत को खरीफ 2021 में खाली रखने पर भी वित्तिय सहायता प्रदान की जाएगी। खरीफ 2020 में मेरा पानी मेरी विरासत स्कीम के तहत धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलें बोने वाले किसान यदि इस साल भी धान के स्थान पर वैकल्पिक फसल लेता है, तो किसान वित्तिय सहायता का हकदार होगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को मेरा पानी मेरी विरासत पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत धान के स्थान पर वैकल्पिक फसलें बोने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा होने पर किसानों के हिस्से की राशि का वहन भी सरकार द्वारा किया जाएगा।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है