AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें।

डीलर एसोसिएशन व किरयाना एसोसिएशन ने एसडीएम मनदीप कुमार को दी विदाई।

 ABSLM 6/07/2021 एस• के• मित्तल सफीदों :

डीलर एसोसिएशन व किरयाना एसोसिएशन ने एसडीएम मनदीप कुमार का अभिनंदन करके उन्हे विदाई दी। गौरतलब है कि एसडीएम मनदीप कुमार का सफीदों के साथ लगते कस्बे असंध (करनाल) में तबादला हो गया है। डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकरदास अरोड़ा की अगुवाई में व्यापारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने एसडीएम मनदीप कुमार को शॉल ओढ़ाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधान शंकर दास अरोड़ा ने कहा कि एसडीएम मनदीप कुमार का सफीदों में कार्यकाल बेहतरीन रहा है और उन्होंने क्षेत्रभर में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके नेतृत्व में व्यापारियों व प्रशासन के बीच मधुर संबंध रहे हैं। मनदीप कुमार ने कोरोना महामारी में प्रशासन व व्यापारियों के बेहतर सामज्सय स्थापित किया। अपने संबोधन में एसडीएम मनदीप कुमार ने अभिनंदन के लिए व्यापारियों का धन्यवाद किया। 

उन्होंने कहा कि सफीदों के व्यापारियों का प्रशासन के साथ रवैया हमेशा सहयोगात्मक रहा है। कोरोनाकाल के दौरान व्यापारियों ने प्रशासन की हरसंभव मदद की और सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित की गई गाईडलाईन की पालना की। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रधान शंकरदास अरोड़ा के अलावा अशोक गोयल, अजय मित्तल, जोगी अरोड़ा व हर्ष माटा मौजूद थे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है