AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें।

मदन लाल धाणक बने जेजेपी एससी सेल के प्रदेश संगठन सचिव। गुरद्वारा गली सफीदों स्थित धाणक चौपाल में किया उनका जोरदार अभिनंदन।

ABSLM  6/072021 एस• के• मित्तल सफीदों :

मदन लाल धाणक को जेजेपी एससी सेल का प्रदेश संगठन सचिव बनाए जाने पर नगर की गुरद्वारा गली स्थित धाणक चौपाल में उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजीर नंबरदार मुआना ने की। मदनलाल धानक को समाज के लोगों ने नोटों की मालाएं पहनाकर जोश के साथ स्वागत किया गया। समाज के लोगों व कार्यकर्ताओं ने मदनलाल धाणक को एससी सैल का प्रदेश संगठन सचिव बनाए जाने पर डा. अजय सिंह चौटाला व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद किया। 



अपने संबोधन में मदनलाल धानक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जेजेपी गठबंधन की सरकार गरीबों, दलितों व पिछड़ों के लिए काम कर रही है। सरकार का प्रमुख मकसद उनको मुख्यधारा में जोडऩा है। इस मौके पर उन्होंने समाज के लोगों को सरकार द्वारा दलितों व पिछड़ों के लिए बनाई गई नीतियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में बैठे किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनकी जायज मांगों पर सरकार कानून में संशोधन के लिए तैयार है लेकिन कुछ विपक्षी पार्टियां इस आंदोलन की आड में अपनी राजनीति चमका रही है। जननायक जनता पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। पार्टी कभी भी किसान व मजदूर की अनदेखी नहीं होने देगी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है