abslm 25/09/2021 एस• के• मित्तल:
सफीदों उपमंडल के गांव सिंघाना, रिटौली, पिल्लूखेड़ा व वार्ड 17 सफीदों में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर सफीदों मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, स्वच्छता जिला प्रमुख रणबीर बिटानी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शर्मा, सरोज भाटिया, रामरती वर्मा व रमेश कौशिक भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों व मौजिज लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतीमा पर माल्यार्पण किया। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा के व्यक्तित्व थे। उनके द्वारा बताए गए विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणादायक हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि हर जन कल्याणकारी योजना का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए योजनाएं बननी चाहिए।
यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं...
उन्ही के नक्से कदम पर केंद्र की मोदी व राज्य की मनोहर सरकार चल रही है। वे मानते थे कि भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की संस्कृति एक ही हैं। इस संस्कृति में निष्ठा रहे तभी भारत एकात्म रहेगा। उनका मानना था कि पश्चिमी विज्ञान और पश्चिमी जीवन शैली दो अलग-अलग चीजें हैं। चूंकि पश्चिमी विज्ञान सार्वभौमिक है और हम आगे बढऩे के लिए इसे अपनाना चाहिए, लेकिन पश्चिमी जीवनशैली और मूल्यों के सन्दर्भ में यह सच नहीं है। जब अंग्रेज हम पर राज कर रहे थे, तब हमने उनके विरोध में गर्व का अनुभव किया, लेकिन हैरत की बात है कि अब जबकि अंग्रेज चले गए हैं, पश्चिमीकरण प्रगति का पर्याय बन गया है। समाज को हर व्यक्ति को ढंग से शिक्षित करना होगा, तभी वह समाज के प्रति दायित्वों को पूरा करने में करने सक्षम होगा।
फोटो कैप्शन 5.: मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह को सम्मानित करते हुए ग्रामीण।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है