AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

कांग्रेसियों ने कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर किया त्रिवेणी व फलदार पौधों का रोपण नंदीशाला में गौवंश को खिलाया गुड व आटा

abslm 24/09/2021 एस• के• मित्तल : 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के जन्मदिन को कांग्रेसियों ने बेहद सादे तरीके से पर्यावरण संरक्षण के तहत मनाया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता चंदन, कांग्रेस नेता अरुण खर्ब व दलविंद्र चंदन ने कार्यकर्त्ताओं को साथ लेकर नगर में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया। विशेष रूप से अनेक स्थानों पर त्रिवेणी का रोपण किया। अपने संबोधन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कुमारी सैलजा हर कार्यकर्त्ता की प्रेरणा स्त्रोत व मार्गदर्शक है। कुमारी सैलजा ने बीते कई महीनों से चल रहे किसान आंदोलन और भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान किसानों व आम लोगों की दिक्कतों को मद्देनजर रखते हुए अपना जन्मदिन ना मनाने का निर्णय लिया है। 


यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... 
जिसको लेकर कार्यकर्त्ताओं ने भी उनका जन्मदिन बेहद सादे तरीके से मनाने हुए पौधारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस निर्णय के चलते नगर के अनेक खाली स्थानों पर त्रिवेणी व फलदार पौधों का रोपण किया गया है। इसके साथ-साथ नंदीशाला में गौवंश को गुड व आटा डाला गया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बिगडऩे पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण की महती आवश्यकता है। पौधे लगेंगे तभी जीवन बचना संभव हो पाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन के विशेष दिनों पर पौधारोपण जरूर करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनीता चंदन, कांग्रेस नेता अरुण खर्ब व दलविंद्र चंदन के अलावा सोनू, रमेश कुमार, अनिल छाबड़ा, रेनू बहल, पूनम पुंडीर, ज्योति व अंजू वर्मा भी मौजूद थे।

फोटो कैप्शन 5.: त्रिवेणी का रोपण करते हुए कांग्रेस नेता व कार्यकर्त्ता।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है