AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें।

साइबर अपराधों से बचने के लिए जींद पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान का 25वां दिन पाठ 25( खुद बचें साइबर अपराधों से) बच्चों हेतु साइबर सुरक्षा संबंधी सुझाव

 abslm 18/10/2021 एस• के• मित्तल :

कोरोना महामारी के कारण पढ़ाई एवं ज्यादातर कार्य ऑनलाइन हो रहे है जिस कारण युवा पीढ़ी व बच्चे ज्यादातर समय ऑनलाइन रहते हैं और सोशल मीडिया से भी जुड़े होते हैं। साइबर अपराधी बड़ी चालाकी से उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं। साइबर अपराधों से बचने के लिए जींद पुलिस द्वारा चलाया जा रहे विशेष अभियान में आज बच्चों को साइबर ठगी से कैसे बचाएं के बारे में बताया गया है। 

 क्या करें
1. जब आप किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट में चैटिंग इत्यादि से असहज महसूस करते हैं तो तुरंत अपने माता-पिता या किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ अपनी चिंता को साझा करें।
2.पासवर्ड हमेशा अल्फान्यूमैरिक व विशेष चिन्ह के संयोजन से मिला हुआ मजबूत होना चाहिए।
3.वास्तविक जीवन के शिष्टाचार व संस्कार साइबर दुनिया में भी समान रूप से लागू होते हैं।
4.हमेशा उन्हीं लोगों को जोड़ें जिन्हें आप वास्तविक जीवन में जानते हो तथा अपने माता-पिता की अनुमति अवश्य लें।
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 



क्या ना करें
1. कभी भी अपनी निजी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, पता, जन्मतिथि इत्यादि किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म यथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, ब्लॉक ट्विटर इत्यादि पर सांझा न करें।
2. उस साइट के लिए साइन अप न करें जिसमें पंजीकरण हेतु एक विशेष उम्र की सीमा तय की गई हो। बिना अपने माता-पिता के साथ चर्चा किए कोई भी सामान ऑनलाइन ना खरीदें।
3.किसी व्यक्ति को तब तक अपने ऑनलाइन फ्रेंड लिस्ट में शामिल ना करें जब तक आप उसे अपने वास्तविक जिंदगी में ना जानते हो या पहले कभी ना मिले हो।
4.अश्लील/आपत्तिजनक परेशान करने वाले ईमेल, चैट या पोस्ट का जवाब ना दें।
5.अपने अकाउंट से संबंधित पासवर्ड को कभी भी किसी के साथ साझा ना करें।
6.सोशल मीडिया पर अश्लील/ आपत्तिजनक ईमेल, चैट या पोस्ट को साझा/पोस्ट ना करें।
7.कभी भी किसी ऑनलाइन फ्रेंड से मिलने को राजी ना हो जब तक कि अपने माता-पिता की निगरानी या जानकारी में ऐसा ना हो रहा हो। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है