AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें।

8 लाख 92 हजार से अधिक लोगों को कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए लगे कोरोना रोधी टीके

abslm 18/10/2021 एस• के• मित्तल : 

जींद, उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए जिला में टीकाकरण अभियान त्वरित आधार पर चलाया जा रहा है। विगत 17 अक्तूबर तक जिला के 892455 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए जा चुके है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब तक 676442 लोगों को पहली डोज तथा 216013 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। उन्होंने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 17 अक्तूबर को  60 वर्ष से अधिक आयु के 15 लोगों को पहली डोज तथा इस आयु वर्ग के 26 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 45 से 60 वर्ष की आयु के 36 लोगों को पहली डोज व इसी आयु वर्ग के 52 लोगों को दूसरी डोज के टीके  लगाए गए । उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के 146 लोगों को पहली डोज तथा 155 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि वे कोरोना नियमों काअपनाएं। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें। अस्पताल द्वारा दी जा रही एसओपी की पालना करें। 

#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 

फोटो कैप्शन 2 व 3.: उपायुक्त नरेश नरवाल

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है